-- मास फरवरी चल रहा, मन है बहुत उदास। आओ सबको प्यार से, बुला रहा मधुमास।। -- गेहूँ-सरसों फूलते, रहे सुगन्ध लुटाय। मधुमक्खी-तितली-भ्रमर, खेतों में मँडराय।। -- झड़बेरी पर छा गये, खट्टे-मीठे बेर। करते हैं अठखेलियाँ, तीतर और बटेर।। -- पतझड़ आया तो हुआ, नंगा-नंगा गात। बसन्त अपने साथ में, लाया नूतन पात।। -- मन को बहुत लुभा रहे, ये उपवन के फूल। कितने प्यार-दुलार से, सुमन पालते शूल।। -- गंगा जी में बह रहा, निर्मल-पावन नीर। काँवड़ लाने चल पड़े, अब बहनों के बीर।। -- बड़े बुजुर्गों की सदा, करना सेवा आप। मात-पिता को कभी भी, देना मत सन्ताप।। -- दुनिया में सबसे बड़े, मात-पिता-आचार्य। सब को जीवन के यही, सिखलाते हैं कार्य।। -- |
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |

बहुत बढ़िया सर!
जवाब देंहटाएंजी नमस्ते ,
जवाब देंहटाएंआपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल शुक्रवार (११ -०२ -२०२२ ) को
'मन है बहुत उदास'(चर्चा अंक-४३३७) पर भी होगी।
आप भी सादर आमंत्रित है।
सादर
बेहतरीन दोहे आदरणीय।
जवाब देंहटाएंइस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.
जवाब देंहटाएंसारगर्भित. नमस्ते शास्त्रीजी.
जवाब देंहटाएंअति सुन्दर दोहे।
जवाब देंहटाएंसुंदर दोहे !!
जवाब देंहटाएं