|
पल-पल रंग बदल रहा, चीन चल रहा चाल।
क्रोधित अब भारत हुआ, देख समय विकराल।।
करके शस्त्र प्रयोग को, बैरी को दो मार।
सेना को सरकार ने, दिये सभी अधिकार।।
बदला लेने के लिए, मत करना अब देर।
वीर सौनिकों चीन को, करना होगा ढेर।।
अभिमानी के मान का, मर्दन है संकल्प।
एकमात्र अब युद्ध का, बाकी बचा विकल्प।।
कूटनीति से अब नहीं, होगा कोई काम।
दुष्ट चीन का सैनिकों, करना काम तमाम।।
पवन बसन्ती चल रहा, झूम रहे हैं वीर।
वीर बाँकुरे चीन का, देंगे सीना चीर।।
बासठ का युग है नहीं, अब तो है सन बीस।
भारत के है सामने, आज चीन उन्नीस।।
सीमाओं की आज हम, देंगे बदल लकीर।
छीनी थी तो चीन ने, लेंगे वो जागीर।।
|
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |

बिना हथियार ही हम बीस हैं..... ये छोटी आँखों वाले हमारी सहिष्णुता को आँखें दिखा रहे हैं.......
जवाब देंहटाएंचीन का दमन जरूरी है
जवाब देंहटाएंबहुत सुंदर
सामायिक, जागरूकता और हौसला-अफजाई करते सुंदर सार्थक दोहे।
जवाब देंहटाएंपल-पल रंग बदल रहा, चीन चल रहा चाल।
जवाब देंहटाएंक्रोधित अब भारत हुआ, देख समय विकराल।।
चीन को अब सबक सिखाना चाहिए
नमस्ते, देशप्रेम से ओतप्रोत सटीक और सार्थक दोहे !
जवाब देंहटाएंबासठ का युग है नहीं, अब तो है सन बीस।
भारत के है सामने, आज चीन उन्नीस।। चीन का मान मर्दन कर उसके भरम को तोड़ने का वक्त आ गया है। --ब्रजेन्द्र नाथ