|
लोगों में सम्मान की, लगी हुई है होड़।
करते लोग खुशामदें, मसी-लेखनी छोड़।।
--
दिल पर करते असर हैं, दिल से निकले भाव।
बिना कलम के आसरे, पार न होगी नाव।।
--
प्रतिभाओं का हो रहा, दुनिया में अपमान।
क्रय करते कुछ लोग हैं, अब झूठे सम्मान।।
--
सम्मानों की दौड़ से, रखना खुद को दूर।
लिख करके साहित्य को, मत होना मगरूर।।
--
मंचों पर आसीन हैं, अब झूठे आरोह।
सम्मानों की दौड़ में, पागल हुए गिरोह।।
--
ओत-प्रोत हों छन्द से, गजल, दोहरे-गीत।
छन्दमुक्त होता नहीं, कोई भी संगीत।।
--
गद्य-पद्य के साथ में, लिखो कथानक-कथ्य।
कालजयी वो काव्य है, जिसमें होता तथ्य।।
--
|
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |

सच सच्चे कलम के सिपाही की कभी न कभी जय जय जरूर होती है भले ही देर लगे , झूठ-फरेब ज्यादा दिन नहीं चल पाता, उसे एक दिन हवा में उड़ जाना ही होता है
जवाब देंहटाएंबहुत अच्छी प्रस्तुति
सच्चाई तो यही है
जवाब देंहटाएंबहुत खूब शास्त्री जी, मसिजीवियों पर अच्छा तंज़ कसा आपने...काम कलम का बोलता, नहीं बोलता नाम।
जवाब देंहटाएंछोड़ मान-व्यामोह को, करते रहना काम।।
--
लोगों में सम्मान की, लगी हुई है होड़।
करते लोग खुशामदें, मसी-लेखनी छोड़।।...
साहित्यसेवा के नाम पर हो रही नाटकबाजी को उजागर करती, साथ में बहुमूल्य सीख देती हुई रचना। सादर प्रणाम।
जवाब देंहटाएंबहुत सुन्दर दोहे ।
जवाब देंहटाएं